भंडारा की व्यवस्था देखने पहुंचे गृहमंत्री

राजिम :- साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति एवं नगर साहू संघ राजिम के संयुक्त तत्वाधान में माघी पुन्नी मेला राजिम माता भोग भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे स्थल का जायजा करने शुक्रवार को प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे सामाजिक नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने साहू समाज के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कुछ निर्देश भी दिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक डॉ महेंद्र साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, नगर अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, सचिव राजू साहू, तरुण साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। माघ पूर्णिमा के दिवस राजिम माता भोग भंडारा समिति के अध्यक्ष लाला साहू अपने माता-पिता के पुण्य स्मृति में भंडारा के लिए दान करेंगे। इस भंडारा का उद्घाटन महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू सामाजिक ध्वज फहराकर करेंगे। बताना होगा कि पिछले वर्ष साहू समाज के द्वारा आयोजित भोग भंडारा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्राप्त किया था इस बार भी यह आयोजन जोर शोर से करने से पूरी तैयारियां देखी जा रही है।