भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा मंडल फिंगेश्वर द्वारा विभिन्न ने पंचायतों में

फिंगेश्वर :- ग्राम पेंड्रा पाली एवं ग्राम पसौद में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में जिला गरियाबंद की वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डॉक्टर प्यारेलाल सोनकर मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री भुवन साहू अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री दशरथ सिन्हा उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तत्पश्चात ग्राम के सैकड़ों महिला पुरुष एवं नागरिकों ने मोर आवास मोर अधिकार का फॉर्म भरकर जमा किया कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र है सबके साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास श्री साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों के हित में प्रधानमंत्री आवास योजना पूरे देश में लागू किया तथा 2022 तक हर एक गरीब के घर पक्का बनाने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा देने का योजना रखा और सन दो हजार अट्ठारह तक पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी काफी संख्या में प्रधानमंत्री आवास बने श्री साहू ने कहा कि 2003 से 2018 तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रही है और विकास हेतु अनेक योजनाएं जनहित में लागू रहा और छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हुआ किंतु 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 और झूठी वादा कर सत्ता हासिल कर लिया किंतु एक भी वादा पूरा नहीं हो रहा है रामू राम साहू ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ में आवास हेतु करोड़ों रुपया भेजा गया है किंतु भूपेश बघेल द्वारा गरीबों का आवास रोक दिया गया तथा पैसा नहीं दिया जा रहा है जिससे गरीबों का हक मारा जा रहा है भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारेलाल सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि महिलाओं को उज्जवला गैस योजना किताब गैस सिलेंडर देश में स्वच्छता अभियान मुफ्त में कोरोना वैक्सीन और उनसे भी महत्वपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना लागू कर देश का विकास एवं गरीबों का भला किए है किंतु छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की कांग्रेसी सरकार का सोच बहुत ही निकृष्ट है और वे गरीबों का हक मारते हुए प्रधानमंत्री आवास का रकम गरीबों को नहीं दे रहे हैं ऐसी निकम्मी सरकार जो वादाखिलाफी कर सरकार बनाई हैं आने वाले समय में जनता इन्हें सबक सिखाएगी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू ने संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास कार्य को ठप कर दिया है तथा छत्तीसगढ़ तो विकास से काफी पीछे ले गया है भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री भुवन साहू ने कहा कि कांग्रेसी शासन काल में किसी प्रकार का विकास का काम नहीं हो रहा है केवल भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जनता परिवर्तन की मूड में है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने हेतु तैयार है उन्होंने कहा कि ना प्रदेश में शराबबंदी लागू हुआ नहीं बेरोजगारी भत्ता मिला और ना ही वृद्धों को पेंशन और बिजली बिल हाफ भी ना होकर बिजली हाफ हो गया दशरथ सिन्हा ने कहा की छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राजिम क्षेत्र में भी विकास का काम नहीं हो रहा है यहां का विधायक रायपुर का है यहां की जनता के दुख सुख एवं विकास से उन्हें कोई सरोकार नहीं है अब राजिम क्षेत्र से कोई किसान का बेटा विधायक बनाने हेतु क्षेत्र के लोग मनसा बना लिए हैं सभी ग्रामों में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित होकर मोर आवास का आवेदन फॉर्म भरा और जमा किया ग्राम पेंड्रा में ग्राम पंचायत पेंड्रा के सरपंच पवन खरे ने क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ला तथा कांग्रेस से नाराज होकर उन्होंने मंच में भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश करने का घोषणा किया तत्पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथि रामू राम साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारेलाल सोनकर एवं अन्य अतिथियों ने सरपंच पवन खरे को भाजपा का भगवा गमछा गले में डालकर तथा तिलक लगाकर अभिनंदन ग्रामीणों के उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया साथ ही ग्राम पेंड्रा के कांग्रेसी परिवार की युवा प्रेम लाल साहू ने भी भाजपा प्रवेश करने की मंत्र मंच पर रखा उन्हें भी भाजपा प्रवेश नेताओं द्वारा कराया गया उक्त कार्यक्रम मोर आवास मोर अधिकार रोक रखे भूपेश सरकार ग्राम पेंड्रा में प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच मोहन साहू वर्तमान सरपंच पवन खरे भीखम साहू ईश्वर साहू रामजानी सेन मायाराम साहू वरिष्ठ मंगतू राम साहू सत्यवान साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे साथ ही ग्राम पंचायत प्रसाद में पूर्व सरपंच संतराम साहू लक्ष्मण साहू सत्यनारायण साहू लीलेश्वर साहू दिनेश साहू मनसा भगत कैलाश निषाद रेवाराम निषाद मानिक पटेल सहित ग्राम पाली के मोहन साहू परदेसी राम साहू गजेंद्र साहू पूरन साहू सहित भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे ग्राम पेंड्रा में कार्यक्रम का संचालन ईश्वर साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन विक्रम साहू ने किया।