
मुड़ागांव(कोरासी)-अंचल के ग्राम बम्हनी छुरा ब्लाक मुख्यालय से लग भग 12-15 किलोमीटर दूरी खड़मा के आसपास ग्राम बम्हनी पर स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल डूमरखोल जहां माता डुमेश्वरी पहाड़ी उपर गुफा मे विराजमान है जहां स्वामी उमेशानंद गिरी जी महाराज के तपोभूमि है, जिसपर मां तारिणी शक्ति पीठ के सानिध्य मे तीन दिवसीय पांच कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन 22फरवरी से 24फरवरी तक का आयोजन किया गया है, यज्ञ संत उमेशानंद गिरी महराज राष्ट्रीय संघ सुरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, संत अंजनी नंदन शरण प्रदेश सचिव ,स्वामी गणेशानंद महाराज जी समलित होगे, यह स्थान अंचल के प्रसिद्ध देवी स्थल में गिना जाता है और चैत्र कुवांर नवरात्र के दिनों में यहां ज्योति प्रज्वलित भी की जाती है, जहां आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिलती है, पहाड़ी पर स्थित माता डुमेश्वरी सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पुरी करती है,जहा तीन दिवसीय पांच कुण्डीय शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारी मां तारिणी शक्ति पीठ के शिष्यो और जय मां डुमेश्वरी सेवा समिति एवं ग्रामीणों द्वारा जोर सोर से की जा रही है।
