जनता का आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार – कामता पटेल

सरायपाली :- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला रायगढ़ के प्रभारी कामता पटेल ने कहा कि ‌ छत्तीसगढ़ में जनता का आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं के मेहनत एवं दम पर भाजपा की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मन बना चुका है कि अभी वर्तमान भूपेश की लबरा सरकार को उखाड़ कर प्रदेश की खुशहाली के लिए भाजपा को फिर से सत्ता लाएंगे। कामता पटेल ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा चुनाव के पूर्व लोकलुभावन जन घोषणा पत्र बनाकर तथा गंगाजल को हाथ में लेकर जो वादा किया था वह धरा का धरा रह गया सिर्फ छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का काम किया है छत्तीसगढ़ जो भारत के नक्शे पर अव्वल राज्य था अब वह राज्य भारत के नक्शे भाग गोबर से पढ़ा हुआ दिखाई दे रहे हैं और आज इस प्रदेश की बदहाली के लिए प्रदेश में बैठे सरकार जिम्मेदार है विकास के नाम पर सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। प्रदेश में अत्याचार, मारपीट, लूटपाट, हत्या डकैती, अनाचार तथा शराब माफिया, रेत माफिया के करण प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं है। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, तथा छत्तीसगढ़ी खेलकूद करा कर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। तथा प्रदेश में विकास के नाम से कांग्रेस सरकार मुंह मोड़ लिया है। पटेल ने कहा कि बिजली बिल हाफ बोलकर दूसरी तरफ से बिजली बिल में बढ़ोतरी तथा सुरक्षा निधि के नाम से प्रदेश की जनता को लूट रहे हैं। बिजली कटौती से जनता परेशान है। प्रधानमंत्री आवास का सपना पूरा करने के बजाए प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रदेश सरकार पैसा नहीं दे रहे हैं। जनता मन बना चुका है कि इस बार प्रदेश की बागडोर भाजपा को सौंपने की तैयारी में है। अब प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार के लोक लुभावना में नहीं आने वाला है।