
करनाल :- पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनिया भा.पु.से. द्वारा अपने कार्यालय में डायल 112 के ई.आर.वी. वाहनों पर उत्कृष्ट ढ़ंग से अपनी जिम्मेवारीयों को निभाने वाले 08 कर्मचारियों को प्रशंसापत्र व कैश रिवार्ड देकर सम्मानित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया गया। उन्होंनें कहा कि डयुटी तो सभी करते हैं लेकिन एक डयुटी वह होती है जब आप उसे निभाते समय उम्मीद से ज्यादा प्रयास कर एक बेहतर परिणाम लेकर आते हैं। उन्होंनें कहा कि आप सभी ने बहुत ही अच्छे ढ़ंग से अपने कर्तव्य को निभाया है और आप सभी अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। एक फोन काल पर कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुंचना और हर संभव प्रयास कर अनुसंधान अधिकारी के आने तक स्थिति को संभालना व आमजन के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखना।
पूनिया ने कहा कि अपने कर्तव्यों को निभाते समय कई बार इन सभी पुलिसकर्मीयों द्वारा अपराधीयों को पकड़ने, उन्हें घटनास्थल से खदेड़ने और हालात को सामान्य करने के लिए शारीरिक रूप से भी हानी जैसे ‘चोट लगना, घायल होना’ आदि का भी सामना करना पड़ा है। कई बार घायलों को संभालने, अस्पताल पहुंचाने आदि में उनकी पूरी वर्दी खुन से सनकर खराब हो गई लेकिन इस प्रकार की कोई भी समस्या उन्हें कमजोर करने में नाकाम रही और उन्होंनें बहुत कुशल ढ़ंग से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। पुलिस के सेवा, सुरक्षा व सहयोग के सलोगन को सार्थक किया है। उन्होंनें सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार से अपने कर्तव्य को निभाने के लिए प्रेरित किया व उनके उतम स्वास्थय के लिए कामना की।
