केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी, भाजपा जिलाध्यक्ष- जायसवाल

कोरिया :- भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि केन्द्रीय बजट आमजन व किसान एवं युवाओं को राहत देने वाला है। देश का केन्द्रीय बजट आमजन के जीवन को प्रभावित करने वाला बजट है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट बहुत ही सराहनीय है। बता दें कि भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष जायसवाल ने बजट को आम आदमी के जीवन को प्रभावित करने वाला बताया है। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में यह बजट कई मायने में प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने वाला साबित होगा। आधुनिक कृषि एवं डिजिटल ट्रेनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए 20 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में मेडिकल कालेजों में 157नए नर्सिंग कालेज का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में वृद्धि के साथ 79 हजार करोड़ तथा जल जीवन मिशन में 70 हजार करोड़ का प्रावधान देश के हर नागरिक के पक्के मकान व स्वच्छ पेयजल का सपना पूरा करने वाला साबित होगा।