राजिम* राजिम माघी पुन्नी मेला 2021 के मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू की शानदार मनमोहक प्रस्तुति के साथ राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ

  • *राजिम* राजिम माघी पुन्नी मेला 2021 के मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू की शानदार मनमोहक प्रस्तुति के साथ राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ हुआ साथ ही सुन्दर कलाकारों द्वारा राज्य के पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक और छत्तीसगढ़ वासियों के मन में रचे-बसे कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ दर्शकों की तालियों के गड़गड़ाहट के साथ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय चरणदास महंत जी के मुख्य आतिथ्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू के अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल जी,धनेन्द्र साहू ,जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे,जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू के करकमलों से आज पहले दिन 27 फरवरी को प्रसिद्ध कलाकार आरू साहू के प्रस्तुति से आरंभ हुआ उसके बाद उर्वशी साहू कृत मया के संदेश की प्रस्तुति के साथ आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के मुताबिक विराम हुआ। इसी तरह 11 मार्च महाशिवरात्रि तक प्रत्येक दिन दो कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।
    दूसरे दिन 28 फरवरी को राज्य के लोकप्रिय कलाकार कुलेश्वर ताम्रकर एवं श्रीमती ममता चन्द्राकार द्वारा चिन्हारी की मनमोहक प्रस्तुति दी जायेगी। तीसरे दिन 01 मार्च को घनश्याम महानंद और महादेव हिरवानी प्रस्तुति देंगे। 02 मार्च को राम वनगमन गीत एवं संगीत की प्रस्तुति डाॅ परदेशी राम वर्मा और संजय सुरीला , 03 मार्च को राकेश शर्मा एवं रिखी क्षत्रीय, 04 मार्च को ढोलामारू के रजनी रजक और सुर श्रृंगार सतरंगी के नीलकमल वैष्णव, 05 मार्च को चेतन देवांगन द्वारा पंडवानी और सुनील सोनी नाईट्स का आयोजन होगा।