बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में 1 दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ग्राम कन्फाड में रखा गया

छुरा ,27 फरवरी 2021
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में 1 दिवसिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ग्राम कन्फाड छुरा ब्लॉक रसेला में रखा गया था। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एन पी अहिरवार , प्रदेश अध्यक्ष श्रीमानहेमंत पोयम जी ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सदानंद मारकंडे, पूर्व विधायक एवं गरियाबंद जिला प्रभारी दूज राम बौद्ध जांजगीर चांपा , बस्तर जोन कोऑर्डिनेटर टीडी सोनवानी , रामसहाय कोराम ,गरियाबंद जिला अध्यक्ष दूज लाल बंजारे जी, हेम सिंह नेताम ,राजधार मरकाम, राजाराम नेताम ,सुभाष नेताम, सुमित्रा मरकाम ,बुधयारि नेताम, धर्म सिंह नेताम ग्राम पटेला, टेलर सिंह मरकाम ,लक्ष्मण नेताम, वीर सिंह नेताम ,रतिराम बंजारे पूर्व पार्षद फिंगेश्वर , डॉ अवध टोडर , गुरु चरण सोनवानी ,महेंद्र पटेल ,संतोष जैन, अश्वनी दीदी, आदि प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोगों को आदिवासी हक अधिकार के प्रति जागरूक किया ।
ग्राम कंफाड़ के समस्त ग्राम वासियों ने आदिवासी नृत्य करते हुए बाजे गाजे के साथ स्वागत करते हुए मंच तक लाया ।पूरा गांव का माहौल बहुजन मय हो गया था ।और जय भीम के नारे से पूरा वातावरण गुंजने लगा । प्रभारी के माध्यम से आदिवासी हक अधिकार को अच्छे ढंग से बताने का काम किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयम जी पेशा कानून एवं पांचवी अनुसूची के बारे में संविधान की संपूर्ण जानकारी दी ,तथा कहा प्रत्येक ब्लॉक में आदिवासी विकास प्राधिकरण के तहत बहुत सारे काम हो सकते थे तथा आदिवासी समाज कालांतर से लेकर अब तक इस देश का मूलनिवासी समाज है। अपने जल जमीन जंगल पत्थरों की खदान कोयला की खदान लकड़ी की खदान में रहते हुए भी अपने हक अधिकार से वंचित है। यह इस देश और समाज के लिए दुर्भाग्य जनक है। लोगों के बीच में शिक्षा का समुचित विकास नहीं होना बड़ा ही निंदनीय बात है स्थानी कलेक्टर महोदय को मंच के द्वारा ग्राम चोगा पानी में अभी तक ना सड़क का निर्माण हुआ है ना स्कूल का निर्माण हुआ है ना बिजली के तार गए हैं नाही आंगनबाड़ी और ना ही प्राथमिक चिकित्सा का सुविधा है। ईसी लिए आदिवासियों के विकास में ध्यान दें ।नहीं तो हमें विधानसभा में इस बात को उठाएंगे ऐसा असवासन देते हुए अपनी बात रखें स्थानीय मीडिया भी इस पूरी विकास की बात को उठाएं ऐसे मीडिया से अपील की पुलिस प्रशासन में सुरक्षा बल का प्रयोग करते हुए अपनी भागीदारी निभाई स्थानीय लोगों ने कंदमूल फल तथा सूखा महुआ भेंट किए
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमान एनडी मारकंडे जिला संगठन प्रमुख बहुजन समाज पार्टी गरियाबंद एवं मानवाधिकार आयोग जिलाध्यक्ष ने किया।
