डीजे, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों का किया अवलोकन ।

बालोद। हाशिम कुरैशी 

बालोद।जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. प्रज्ञा पचैरी, कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने आज जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए माॅडलों का अवलोकन कर सराहना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों नेे विद्यार्थियों से उनके बनाए गए माॅडलों के क्रियाविधि के संबंध में जानकारी भी ली। उल्लेखनीय है कि इस दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित ऑटोमेटिक स्मार्ट कार, रोड सेफ्टी डिवाईस आदि विभिन्न माॅडलों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन सिंह, अपर कलेक्टर इंदिरा तोमर, एस.डी.एम. शीतल बंसल एवं डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।