छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय संगीतमय श्रीरामचरितमानस गान प्रतियोगिता एवं अखण्ड रामायण समारोह का त्रि दिवसीय 23 से 26 फरवरी तक बजरंग चौक भेंडरी(लोहरसी) में आयोजित किया गया ।। राजिम। कार्यक्रम के तृतीय दिवस समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू साहू जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 ,अध्यक्षता सरपंच मोहनलाल साहू,विशेष अतिथि जनपद सदस्य दीपक साहू ,खेलुराम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति भेंडरी उपस्थित रहे।मंचस्थ मानस मण्डलियो द्वारा विभिन्न प्रसंगो पर संगीत के साथ ज्ञानमयी ब्याख्यान प्रस्तुत कर पूरे गांव को राममय कर दिया।जनपद सदस्य दीपक साहू ने संक्षिप्त उदबोधन में समस्त ग्रामवासियों का प्रंसशा करते हुए कहा कि ग्राम में जो एकता देखा ऐसे मेरे 26 वर्ष के जीवन मे पहली बार देखा, जिसमे
सभी वर्ग के महिला,पुरुष,सियान ,युवा लोग मिलकर कर कार्यक्रम को सफल बनाने तन्मयता के साथ डटे हुये है।सरपंच मोहनलाल साहू ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने सब ने मिलकर सहयोग प्रदान किया उसे सादर धन्यवाद शुभकामनाएं दी।चंद्रशेखर साहू ने सम्बोधित करते हुए स्रोता समाज को आहवान किया कि आप जो भगवान राम के भजन,ज्ञान सुन रहे हो उसे अपने जीवन मे उतार
सुखमय जीवन जी सकते हो बुराईओ को त्याग कर अच्छे बातों को ग्रहण करने कहा साथ अयोध्या में निर्माण हो रहे भव्य राम मंदिर के लिए आपके गांव से समर्पण राशि मिला जिसका हम सब लोग साक्षी है। तीन दिन में कुल 27 मानस मण्डलियो ने प्रस्तुति करण दिया जिसमे पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्रज्ञा मानस परिवार सोरिद गरियाबंद, द्वितीय पंचमुखी मानस परिवार आमदी धमतरी,तृतीय विश्राम मानस परिवार झारा महासमुंद, चतुर्थ श्रृंगी ऋषि मानस परिवार सिहावा धमतरी,पंचम दाई के दुलार मानस मण्डली कंहारपुरी बालोद,षष्टम सुर सरिता मानस परिवार मोंगरापाली उड़ीसा एवं महिला वर्ग में प्रथम भूमिजा मानस परिवार गुढ़ियारी रायपुर ,द्वितीय मंगलम माधुर्य सम्पूर्ण महिला मानस मण्डली गुरामी दुर्ग,तृतीय तुलसी के सन्देश मानस मण्डली बोरेन्दा दुर्ग,चतुर्थ माधुरी महिला मानस मण्डली नाहरगांव गरियाबंद, पंचम जय माँ कर्मा मानस मण्डली फरसिया नगरी,षष्ठम मनकेशरी मानस मण्डली टाहकापार कांकेर ।विजेता मानस मण्डलियो को उपस्थित अतिथियों द्वारा शुभकामनाएं बधाई के साथ पारितोषिक,प्रशस्ति पत्र श्रीफल ,गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आनंद राम साहू ने किया ,सहयोगी प्रियेशगिरी गोस्वामी, निखिलेश साहू रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मोहनलाल साहू सरपंच, आनन्द साहू उपसरपंच, खेलुराम राम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, पूर्व सरपंच सोमनाथ साहू ,पूर्व जनपद सदस्य चंदन साहू ,टिकेश्वर साहू,श्याम गिरी गोस्वामी, लक्ष्मीकांत साहू,पोषण लाल साहू,लोकनाथ साहू,राजाराम साहू,उमेन्द् साहू,ढाल सिंह ध्रुव,कन्हैया ध्रुव,लखन लाल साहू,ओमप्रकाश साहू,बिष्णुराम साहू,गिरधारी साहू ,रजनीश साहू,थनेश राम साहू,धनंजय साहू,अंश राम साहू,टीकमचंद साहू,खेमूराम साहू,रूपेश्वर साहू, फग्गुराम ध्रुव,एवं समस्त ग्राम वासी,नवयुवक मण्डल, महिलाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य योगदान रहा। उक्त जानकारी ग्राम के वरिष्ठ शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने दी।
