फिंगेश्वर के सोनेसीली में अवैध ईंट भट्ठे का कारोबार बिना विभागीय परमिशन से ईंट निर्माण से शासन को लाखो का राजस्व नुकसान

फिंगेश्वर के सोनेसीली में अवैध ईंट भट्ठे का कारोबार
बिना विभागीय परमिशन से ईंट निर्माण से शासन को लाखो का राजस्व नुकसान

परमेश्वर कुमार साहू,27 फरवरी 2021
गरियाबंद जिले के अनेक क्षेत्रों में इन दिनों अवैध ईंट निर्माण का कारोबार धड़ल्ले जारी है।विभाग द्वारा किसी भी प्रकार से कार्यवाही नहीं होने से इनका कारोबार खूब फल फूल रहा है और इनके हौसले बुलंद हैं।
बता दे कि फिंगेश्वर ब्लाक मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सोनेसीली में सूखा नदी के तट पर ईंट कोचियो द्वारा सारे कानून, कायदो को ताक में रखकर बेखौफ लाखो की मात्रा में ईंट का निर्माण कर रहे हैं और महंगो दामो में जिले सहित पड़ोसी जिला महासमुंद में खपाया जा रहा है।इनके पास न तो किसी भी प्रकार से विभाग से ईंट बनाने संबंधी कोई परमिशन नहीं है।इसके बावजूद अवैध रूप से ईंट निर्माण का कार्य जोरो पर है।जिससे शासन को लाखो रुपए की राजस्व नुकसान हो रहा है।वहीं सूखा नदी के तट को ईंट निर्माण के लिए खुदाई करने से नदी के आस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।लेकिन जिम्मेदारो को पर्यावरण के प्रति तनिक भी परवाह नहीं है।जिले में सैकड़ों से अधिक अवैध ईंट भट्ठे है जिस पर अभी तक विभाग ने कार्यवाही के लिए ध्यान नहीं दिया।जिसके कारण अवैध ईंट भट्ठे का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है।