देवभोग :- प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू जी प्रदेश उपाध्यक्ष फनिश दुबे जी संभाग प्रभारी दुर्गेश वर्मा जी की अनुशंसा पर जयसन नागेश को प्रदेश महासचिव संयुक्त किसान कांग्रेस छत्तीसगढ के पद पर नियुक्त किया गया जयसन नागेश ने पद ग्रहण कर पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस पद के लिए मुझे जिम्मेदारी दिया गया है उसका निर्वहन करते हुए प्रदेश भर में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता को संगठित कर एक सूत्र में सरकार के योजनाओं को पूरे प्रदेश भर में जमीनी स्तर तक पहुंचने का कार्य करूंगा।पूरे भारत में हमारे छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल किसान पुत्र किसान हितैसी के रूप में आज पहचाने जा रहे है ।आज छत्तीसगढ के किसानों का आय में वृद्धि हुई ।किसानों की कर्जा माफी ,नरवा, गरवा घुरवा बाड़ी, 25सौ रुपए में धान खरीदी कर छत्तीसगढ के किसानों को सशक्त बनाने का कार्य भूपेश बघेल की सरकार कर रही है ।ये साफ दर्शाता है कि कांग्रेस की सरकार किसान हितैषी है।
