जिले के प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू शुक्रवार को राजिम आएंगे

 

जिले के प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू शुक्रवार को राजिम आएंगे

दोपहर 3 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण करेंगे

राजिम।  प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री  ताम्रध्वज साहू कल 26 फरवरी को राजिम आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री साहू 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे कार द्वारा विधानसभा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगे। मेला स्थल निरीक्षण पश्चात मंत्री श्री साहू शाम 4 बजे ग्राम देवरी जिला बालोद के लिए प्रस्थान करेंगे।