बिजली विभाग की घोर लापरवाही से एक बार फिर करेंट का शिकार हुए बैल ।

फिंगेश्वर :- मामला ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द का है। जहां लगातार आये दिन जानवरों का करेंट से चिपक कर मौत होना आम बात हो गया है गांव वालों ने बताया कि देवलाल वर्मा के खेत में लगे ट्रांसफार्मर खंबे का स्टे तार में चीनी नहीं लगने एवं सही देखभाल नहीं होने के चलते स्टे तार में करेंट आने एवं खेत में पानी भरे होने के चलते गांव के किसान संतोष निर्मलकर का जानवर करेंट के चपेटे में आने से मौत हो गए है गांव वालों ने आगे कहा कि हमारे गांव में हर साल करेंट से चिपक कर जानवरों का मौतें होना आम बात है विभाग को जानकारी देने के बाद भी विभाग उचित समय में सुधार करने कोई रुचि नहीं दिखाते केबल भी जर्जर हो चुके हैं लगातार शिकायत के बाद भी किसानों का सुनने वाला कोई नहीं जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हर साल घट रहे हैं आज बेजुबान जानवर चपेटे में आ रहा है कहीं इंसान इसके शिकार न हो जाए।

इस संबंध में मवेशी मालिक ने बताया कि पुलिस में शिकायत दर्ज करा दिया गया है, पर पशु चिकित्सक फिगेंश्वर द्वारा किसी का फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं सबसे बड़े परेशानी गांव में पशु औषधालय होने के बाद भी किसी प्रकार से डॉ का व्यवस्था नहीं है जबकि मुवाजा के लिए जानवर का पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है, जानवर का पोस्टमार्टम के लिए डॉ का इंतजार करना पड़ रहा है। पशु चिकित्सक मैडम चन्द्राकार फिगेंश्वर को कल शाम और आज सुबह 11 बजें तक काल करने पर फोन उठाना जवाब देना उचित नहीं समझा