राजिम पुन्नी मेला की तैयारी अंतिम चरण में, मेला के लिए जिम्मेदार अधिकारी ले रहे हैं तैयारियों का जायजा।
राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला का वृहद आयोजन इस वर्ष 27 फरवरी से प्रारंभ होगा, मेले के लिए शासन प्रशासन पूरी तैयारी के साथ डटे हुए हैं, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पीएचई, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, पुलिस विभाग सहित जिम्मेदारी दी गई तमाम विभागीय अधिकारी अपने मातहत कर्मचारियों को दिशा निर्देश देकर काम को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराने के लिए लगे हुए हैं। बुधवार की शाम तक का जायजा लेने के बाद जो दिखाई पड़ा उसमें काम लगभग पूर्णता की ओर है, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नदी में यातायात के लिए रेत की सड़क बोरी और फरशी लगाकर पूरी कर ली गई है। साथ ही पीएचई विभाग श्रद्धालुओं को पानी की समस्या ना हो इसके लिए चारों तरफ पाइपलाइन बिछाकर नल की टोटी लगा रहे हैं साथ ही जगह जगह शौचालय का निर्माण किया गया है पुण्य स्नान के लिए भव्य कुंड का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस विभाग जनता की सेवा में सदा तत्पर रहे इसलिए नदी मुख्य मंच स्थल पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है यहां पर पूरे पॉइंट में सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी रखी जाएगी इसके अलावा जवानों की टीम चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए शासकीय स्टाल लगाया जा रहा है, इसके अलावा आम जनता तक पल लप की खबर मिलती रहे इसके लिए मीडिया सेंटर का निर्माण किया गया है। मेले की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए देर शाम मुख्यमंच स्थल पर जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, ओएसडी गिरीश बिस्सा, तहसीलदार ओपी वर्मा, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एमके साहू सहित अनेक अधिकारी गण मौजूद रहे कुछ कुछ काम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इधर मेला मैदान में लोगों की मनोरंजन के लिए मीना बाजार सजधज कर तैयार है जो कि 26 की शाम तक शुरू हो जाएगी झूला से लेकर मौत कुआं और विभिन्न मनोरंजन के आइटम मीना बाजार में हर वर्ष देखने को मिलती है जिसका श्रद्धालु जमकर लुत्फ उठाते हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की सबसे अधिक जिम्मेदारी पुलिस विभाग पर रहती है इसके लिए पिछले कई दिनों से लगातार बैठक लेकर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं बुधवार को भी व्यवस्था के संबंध में बैठक आहूत की गई जिसमें पूरे मेला क्षेत्र को तीन भागों में बांटा गया है इसके अलावा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा जिससे बदमाश का मनचले लोगों पर तत्काल कार्यवाही की जा सके
