*प्राचार्य ने ली शाला प्रबंधन समिति की बैठक

*प्राचार्य ने ली शाला प्रबंधन समिति की बैठक राजिम,,,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शाला प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने समिति के सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि 10 फरवरी से दसवीं व बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षा को देखते हुए शाला संचालित की जा रही है। वही शासन के निर्देशानुसार 15 फरवरी से नवमी से लेकर बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही है।जिसके तहत कोविड 19 के निर्देशों का पालन करते हुए शाला को सेनेटाइज किया गया है। शाला अनुदान व शाला प्रबंधन प्रशिक्षण हेतु राज्य शासन से जो राशि शाला को मिला है उनका प्रस्ताव पारित कर शासन के निर्देशानुसार व शाला की आवश्यकता नुसार 31 मार्च तक खर्च कर उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करना है। इस सत्र दसवी बोर्ड की परीक्षा 15 अप्रैल एवं बारहवीं की परीक्षा 3 मई से आरंभ होगा। इसके साथ साथ बरामदा, कक्ष का रंगरोगन व लघु मरम्मत कराने के संदर्भ में विस्तृत पूर्वक जानकारी शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को दी। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदुराम यदु,सांसद प्रतिनिधि लिखन निषाद,सदस्य रेवाराम साहू,दौलत राम यदु, गजेंद्र निषाद,कीर्ति निषाद(जनपद सदस्य) शशि यदु,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू,गीतांजली नेताम,संतोषी गिलहरे,शशि ठाकुर,आकाश सूर्यवंशी उपस्थित थे।*