छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी का पांडुका प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
:
पांडुका : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी अपने दो दिवसीय गरियाबंद दौरे के अंतिम चरण में पांडुका आगमन हुआ । जंहा जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू के नेतृत्व में श्री मरकाम जी का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान श्रीमती लक्ष्मी साहू के निवास पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं औऱ पारिवारिक सदस्यों से चर्चा किया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता चंद्रहास साहू,अरुण साहू,पीयूष साहू, कुगदा, घटकर्रा, सरकंडा, पोड़ उपसरपंच बुलाकी साहू, काशीराम महिलांगे,रजऊ राम ,विक्रमादित्य साहू,रोशन सेन ,सहित महिला कमाण्डो एवं मितानिन बहने और भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
