ब्रेकिंग न्यूज …
खबर का असर
जिला स्वास्थ्य विभाग की झोलाछाप डाक्टरों पर एक बार फिर छापामार कार्यवाही,
झोलाछाप डॉक्टरों मे मचा हड़कंप
परमेश्वर कुमार साहू,20फरवरी 2021
जिले के अनेक गांवों में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है।जिसको लेकर खबर गंगा ने लगातार खबर प्रकाशित कर झोलाछाप डॉक्टरों पर मुहिम चलाया।जिसके बाद स्वास्थ्य अमला हरकत में आया और कुछ दिनों पूर्व पांडुका क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही करते हुए 3 क्लीनिक को सिल किया था।वहीं आज एक बार फिर जिला स्वास्थ विभाग की टीम ने फिगेश्वर ब्लाक के ग्राम सरकड़ा, परसदाकलॉ, सोनेसिली और बोरसी में छापामार कार्यवाही किया।लेकिन कुछ झोलाछाप डॉक्टरों को टीम की आने की सूचना पहले से हो गई थी जिसके कारण इन जगहों पर स्वास्थ विभाग की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।वहीं परसदाकला में कुंतू राम साहू के क्लीनिक को सिल किया गया।बताना लाजमी है कि परसदाकला के कुंतु राम साहू सरकारी शिक्षक है जो सारे नियमो को ताक में रखकर अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहे थे।जिस पर कार्यवाही करते हुए क्लीनिक सिल किया गया और उनके पास से एलोपैथी दवाइयां भी जब्त कर विभाग ने अपने कब्जे में लिया है।इस कार्यवाही में जिला नोडल अधिकारी डॉ एके हुमने और चौहान का विशेष योगदान रहा।वहीं डाक्टर चौहान ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों पर इसी तरह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही से झोलाछाप डॉक्टरो में हड़कंप मजा हुआ है।
