ईश्वर सोनी रिपोर्टर बीजापुर – प्रदेश में महिलाओं पर लगातार हो रही अत्याचार रोकने में विफल कांग्रेस सरकार के विरुद्ध राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापनदिया।
बीजापुर स्थित धरना प्रदर्शन स्थल माता मावली मार्केट के समीप एक दिवसीय धरना में कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्रदेश सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा पर विफल बताते हुए शांत प्रदेश को अशांत और असुरक्षित कर दिया है
इसे सरकार की विफलता को दर्शाना बताया।
वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जया चिड़ेम ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाया की वे जब से सत्ता में आये हैं तब से ही पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बेतहाशा वृद्धि हुआ है,राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र का संरक्षण प्राप्त कोरवा जनजाति की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और पिता-बहन समेत नृशंस हत्या प्रदेश को झकझोर दिया लेकिन सरकार के सेहत पर कोई फर्क नही पड़ा।
महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन कोरसा ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करते है, पर जब बस्तर के केशकाल की नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ 7-7 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया और सोई हुई सरकार की तरफ से कोई न्याय नही मिलने पर आत्महत्या भी कर ली। इस प्रकार का कृत्य बस्तर,सरगुजा से लेकर राज्य के हर कोने में यथावत घटनाएं हो रही है पर भूपेश सरकार ऐसी कृत्य को दबाने में लगी हुई है।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकी परस्ते ने कहा महिलायें तब टूट जाती है जब ऐसे घटनाओं को लेकर मामले दर्ज कराने थाने पहुंचती है और वहां एफआईआर तक दर्ज नही होती है । सरकार कितनी गंभीरता बरतती है महिलाओं को लेकर इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है जब शासन के प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने इन लोमहर्षक घटनाओं को छोटा अपराध तक कह दिया था।
जिला सदस्त बी. पुष्पा राव ने सरकार की विफलता को बताते हुए कहा कि सरकार सिर्फ जुबान से ही महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा की बात कहती है धरातल पर नाकामी का अंबार है,बावजुद अपनी नाकाम सफलता का ढोल पीट रही है,महिलाओं पर हो रही इस प्रकार की कृत्य पर सरकार गंभीर नही होती है तो आने वाले समय मे मुख्यमंत्री निवास घेरने और महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने से पीछे नही हटेगी ऐसा पदाधिकारियों का कहना था।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती माया झाड़ी ने कहा अब प्रदेश सरकार की नाकामी किसी से छुपा नही है अब आवश्यक हो जाता है कि सरकार पर महामहिम राज्यपाल जी हस्तक्षेप करें और इसी आशा के राज्यपाल को ज्ञापन देने की बात कही।
इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती जया चिड़ेम,महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती माया झाड़ी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तोकल, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रिंकी परस्ते,रितु मड़े, बसंती लिंगम,पूजा पोंदी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती पुजारी,पार्वती साहनी,ज्योति हेमला,सुमन कोरसा,जनपद सदस्य सोनी सोढ़ी व अन्य कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थे।
