टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट ग्राम दूतकैंया(खपरी)में जारी
राजिम:–समीपवर्ती ग्राम दूतकैंया(खपरी) में जय श्री राम क्रिकेट क्लब एवम समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है ,जिसमें अंचल के लगभग10 क्रिकेट टीम हिस्सा ले रहे है
,आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू ने बताया कि, इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 4001रू, श्रीमती मधुबाला रात्रे,जिला सदस्य एवम श्रीमती सुनीता राजा सोनी सरपंच द्वारा, द्वितीय पुरुस्कार2501रू श्रीमती ललिता भागवत साहू जनपद सदस्य द्वारा, एवम तृतीय पुरुस्कार1501रु जय सीताराम मेडिकल एवम भारत यादव उपसरपंच द्वारा प्रदान किया जावेगा।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ गत दिवस श्रीमती सुनीता राजा सोनी सरपंच ग्राम पंचायत परसदा(जोशी)ने फीता काटकर किया,इस अवसर पर भारत यादव उपसरपंच, परमेश्वर साहू, श्रीमती पिरीत बाई साहू, श्री तुकाराम साहू, श्री बोधन साहू, श्री उत्तम साहू, पंचगण की गरिमामय उपस्थिति रही।प्रतियोगिता में आयोजन समिति द्वारा विशेष पुरुस्कार भी रखा गया है जिसमें मैच के प्रथम गेंद में छक्का, चौका एवम विकेट लेने पर करण ध्रुव द्वारा21रू, उसी प्रकार हैट्रिक छक्का लगाने वाले को डोमन साहू द्वारा 51रु,हैट्रिक चौका पर घना राम साहू द्वारा101रु,और हैट्रिक विकेट पर डोमन साहू द्वारा 51रु का पुरस्कार दिया जाएगा।मैन ऑफ द मैच चेतन यादव द्वारा एवम मैन ऑफ द सीरीज आयुष ऑटो सेंटर द्वारा101रु दिया जायेगा, इसी कड़ी में प्रथम ट्रॉफी लक्ष्य किराना स्टोर्स,द्वितीय ट्रॉफी आयुष ऑटो सेंटर द्वारा एवम तृतीय ट्राफी जितेश कुमार साहू द्वारा प्रदान किया जाएगा।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सोमनाथ साहू, चुम्मन यादव, तिलक साहू, करण ध्रुव, खिलेश साहू, रोहित साहू(कप्तान)मनीष साहू(उपकप्तान)ललित ,चेमन, दीपक,रोशन,मेघु,पप्पू, बाल किशन, देवेंद्र, धनेंद्र, मिथलेश, किशन,चेतन राकेश, जितेश,कौशलेंद्र, रुपेश के साथ साथ गांव के सभी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं।
