कुंडली जानने के बाद ही भाजयुमो अघ्यक्ष की घोषणा, अब लग सकता हैं समय…

आशीष परिहार।कांकेर। प्रदेश प्रभारी के प्रवास के कुछ दिन पहले युवा मर्चाि की टीम की घोषणा किया गया परंतु कांकेर सहित नौ जिलों की घोषणा आज तक नहीं हो पाई । प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दो दिवसीय प्रवास के दौरान युवा मोर्चा की नियुक्ति को लेकर शिकायत की गई । प्रदेश प्रभारी ने कई बिंदुओ की कुंडली तैयार करने कई बिंदु दिए और कुंडली मंगवाई है । इससे लग रहा है कि जिन जिलों में घोषणा नहीं हुई है , वहाँ का मामला तब तक रूक सकता है , जब तक पुराना मामला निपट न जाएं । प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दो दिनों के दौरे में उनके सामने सबसे बडा मामला भाजयुमो में नियुक्तियों का आया । पहले ही दिन जब मोर्चा के पदाधिकारियों की बैटक ली गई तो भाजयुमो के प्रभारी और सहप्रभारी ने नियुक्तियों के मामले में हाथ खड़े कर दिए , ऐसे में अध्यक्ष को दिल्ली से रायपुर बुलाकर उनसे प्रदेश प्रभारी ने नियुक्तियों में मचे बवाल पर बात की । इस समय प्रभारी और सहप्रभारी भी साथ थे। अंत में प्रदेश प्रभारी ने फैसला सुनाया कि उनके पास हर पदाधिकारी के साथ जिलाध्यक्षों की पूरी कुंडली बनाकर भेजी जाए ।

क्या रहेगा कुंडली में

प्रदेश प्रभारी को जहां दूसरी राजनीतिक पार्टियों से आए कुछ लोगों का पदाधिकारी बनाने की शिकायत मिली वही कुछ नए युवाओं और 35 साल से ज्यादा के लोगों को भी रखने की शिकायत की गई है ऐसे में जो कुंडली बनाने के लिए कहा गया है, उसमे हर पदाधिकारी के साथ जिलाध्यक्षों का पूरा बॉयोडाटा रहेगा जिसमें विशेष रूप से उनकी जन्मतिथि , भाजपा में कब से है , किस किस पद पर रहे है , पदों में रहते हुए उनकी सक्रियता क्या रही है इसी के साथ शिक्षा और पारिवारिक जानकारी भी दी जाएगी।

 

 

समाचार विज्ञापन हेतु संपर्क करें खबर गंगा प्रधान संपादक अजय कुमार देवांगन मोबाइल नंबर 80 85 27 69 93 पल-पल की हर पल की खबर के लिए अपना खबर गंगा में पढ़िए।

राजिम गरियाबंद से प्रकाशित सप्ताहिक खबर गंगा वेब चैनल में पढ़ें है धार्मिक राजनीतिक साहित्यिक व अन्य समाचार पल-पल की खबर।