
छूरा। केंद्र के विवादस्पद तीन कृषि काननू के खिलाफ 19 को कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कुम्हडाई खुर्द से निकलेगी पदयात्रा।तैयारी में जुटे पदाधिकारी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम कृषि कानून के खिलाफ पदयात्रा निकालने 19 फरवरी को देवभोग पहुचेंगे।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ चल रहे ब्लॉक स्तरीय पदयात्रा 19 फरवरी को कुम्हडाई खुर्द से निकलेगी।जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम करेंगे।दोपहर 1 बजे यात्रा कुम्हाडाई खुर्द से निकलकर रोहनागुड़ा, मूँगिया,झराबहाल होते देवभोग गांधी चौक पहूचेगी।मांझी ने बिन्द्रानवागढ़ विस् के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी व किसानों को शामिल होने की अपील किया है।
पहली बार किसी प्रदेश अध्यक्ष का दौरा,सफल बनाने जुटे पदाधिकारी-
सत्तासीन किसी संगठन के पहली बार किसी प्रदेशाध्यक्ष का दौरा इस इलाके में हो रहा,दौरे को खास बनाने जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर एवं जिला पदाधिकारी तैयारी बैठक का दौर शुरू कर दिया है।आज स्मृति ठाकुर ने स्थानीय विश्राम गृह में बैठक लेकर स्थल व अन्य तैयारियों के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रूपरेखा तैयार किया है।स्मृति ने बताया की पदयात्रा से पहले बरही के मा लंकेश्वरी के दर्शन के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष जाएंगे। देर रात तक पदाधिकारियो ने सभी स्थल व रुट का जायजा लेकर युद्धस्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दिया है । बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी दुर्गा चरण अवस्थी, अरुण मिश्रा, धनसिंग मरकाम,सुखचंद बेसरा,ललिता यादव,अरुण सोनवानी,अनुराग वाघे,भविष्य प्रधान, सुधीर अग्रवाल,उमेश डोंगरे, जयशन नागेश,विपिन,सिद्धार्थ निधि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
