विभाग के सह पर चल रहा है झोलाछाप डाक्टरों का अवैध कारोबार , कार्यवाही के नाम पर विभाग कर रहा केवल खानापूर्ति , बोरसी में बेधड़क क्लीनिक संचालित कर रहा है झोलाछाप डाक्टर

विभाग के सह पर चल रहा है झोलाछाप डाक्टरों का अवैध कारोबार
कार्यवाही के नाम पर विभाग कर रहा केवल खानापूर्ति

बोरसी में बेधड़क क्लीनिक संचालित कर रहा है झोलाछाप डाक्टर

परमेश्वर कुमार साहू,11 फरवरी 2021

गरियाबंद जिले में झोलाछाप डॉक्टर नर्सिंग होम एक्ट व शासन के सारे नियमो को ताक में रखकर बेधड़क क्लीनिक का संचालन कर रहे है।इस मामले को लेकर खबर गंगा लगातार खबर प्रकाशित कर झोलाछाप डॉक्टरों पर मुहिम चला रहा है।खबर के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांडुका क्षेत्र के कुछ झोलाछाप डॉक्टरों के दुकानों को सील तो जरूर किया लेकिन दो चार क्लीनिकों की सील बस कर खानापूर्ति कर मामले में लीपापोती कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लिया।जिससे ऐसा लग रहा है कि जिला स्वास्थ विभाग इन झोलाछाप डॉक्टरों पर मेहरबान हैं।
बता दें कि झोलाछाप डॉक्टर एमबीबीएस की तर्ज पर सारे नियमों के विरुद्ध क्लीनिक खोल मरीजों का इलाज कर मनमानी फीस वसूलने में लगे हुए हैं और हर मर्ज का इलाज करने का दावा कर रहे हैं। यहां तक कि प्रतिबंधित दवाइयों भी मरीजों को दिया जा रहा है। झोलाछाप डॉक्टर अधिक पैसों की लालच में मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं ।लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग अभी भी कुंभकरण निद्रा में सोए हुए हैं ।विभाग के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करने में लगे हैं।वहीं पांडुका क्षेत्र के ग्राम पोंड, गाड़ाघाट, भेंड्री , लोहरसी, धुरसा,मुरमुरा सहित बोरसी, बेलर,आदि गांव सहित सैकड़ों झोलाछाप डाक्टर अपनी दुकान सजाकर बैठे है।
वहीं फिंगेश्वर ब्लाक मुख्यालय से लगे ग्राम बोरसी में झोलाछाप डॉक्टर भानु सिन्हा शासन के सारे नियमो को ठेंगा दिखाते हुए बेधड़क और बेखौफ इलाज कर रहे है और यह भी कह रहे है कि कोई मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकता।