ब्रेकिंग न्यूज
खबर गंगा के खबर असर….
जिला प्रशासन की झोलाछाप डॉक्टरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,
घटकर्रा और पांडुका में क्लिनिक सील
परमेश्वर कुमार साहू ,संभाग ब्यूरो ,4 फरवरी 2021
जिला स्वास्थ्य विभाग गरियाबंद की टीम ने आज ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए घटकर्रा,पोंड, पांडूका आदि जगहों पर झोलाछाप डाक्टरों के क्लिनिको पर छापामार कार्यवाही करते हुए सील किए है।आपको बता दे की पांडुका क्षेत्र में लंबे समय से झोलाछाप डाक्टरों द्वारा शासन और नर्सिंग होम एक्ट के सारे नियमो को ताक मे रख कर अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहे थे। जिसको लेकर खबर गंगा न्यूज़ ने लगातार खबर प्रकाशित किया था जिस पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला चिकित्सा विभाग ने आज ये कार्रवाई की है।जिला नोडल अधिकारी डाक्टर ए.के.हूंमने ने बताया कि विभाग की टीम ने आज घटकर्रा के टुकेश्वर साहू , पोंड के दिनेश साहू ,और पांडूका के शांति पैथालॉजी जिसके संचालक नरोत्तम साहू है , इन सभी जगहों पर छापामार कार्यवाही कर क्लिनिक को सील किया गया है।पूरी कार्यवाही जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ एन.के. नवरतने के दिशा निर्देश पर हुआ है।
