शिक्षक संघ विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त संचालक से मिला।.
राजिम। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ संभाग इकाई रायपुर के पदाधिकारियों ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण से मिलकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया संभागीय उपाध्यक्ष बी एल चंद्राकार, उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने कहा कि समयमान वेतन से वंचित शिक्षकों का शीघ्र ही समय मान वेतन का आदेश जारी किया जावे गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के शिक्षकों के प्रधान पाठक पद पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी किया जावे 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों को भी समय मान वेतन प्रदान किया जावे संचालक भारद्वाज ने कहां हम शीघ्र ही सभी मसलों पर गंभीरता से विचार करके निर्णय लेंगे इस अवसर पर संभागीय सचिव ओंकार वर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार नायक, प्रकाश तिवारी जिलाध्यक्ष बलोदा बाजार, रामकुमार बघेल रायपुर महानगर जिलाध्यक्ष मोहित वर्मा रामकुमार ,पंचराम धरसीवा ब्लॉक के अध्यक्ष अवध राम वर्मा फिंगेश्वर के सचिव आत्माराम साहू आदि शामिल थे।
