
गरियाबंद- ग्राम पंचायत श्यामनगर के प्रतिष्ठित नागरिक स्व.उदय साहू एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व.लता साहू के सुपुत्र ग्राम पंचायत श्यामनगर के उपसरपंच नवीन कुमार साहू (29 वर्ष) का हैदराबाद के निजी अस्पताल में कल निधन हो गया।वे व्यवसायी अमरकांत साहू के छोटे भाई व सरपंच प्रतिनिधि छन्नू साहू के चचेरे भाई थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में सुबह 9 बजे किया जायेगा। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आमजनों व पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने शोक प्रकट किया है।
