पढ़ना -लिखना अभियान को गति देने ग्राम प्रभारियों से नियमित चर्चा का आयोजन*

 

मुकेश कश्यप@कुरुद:-पढ़ना- लिखना अभियान को सक्रियता से सन्चालित करने के लिए विकासखण्ड कुरुद में खण्ड शिक्षा अधिकारी कुरुद सीके साहू के मार्गदर्शन और सभी मास्टर ट्रेनर की उपस्थिति में नियमित रूप से ग्राम प्रभारियों से बैठक आयोजित कर समीक्षात्मक चर्चा की जा रही है।
सर्वप्रथम संकुल दहदहा के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रभारी व सहयोगियो की बैठक शास उमावि दहदहा में आयोजित की गई,जहां संकुल समन्वयक सहित सभी की उपस्थिति में हितग्राहियों की सूची उनको पढ़ाने वाले स्वयमसेवी शिक्षकों की ऑनलाइन प्रविष्ठि व अब तक के प्रचार-प्रसार में गति सम्बंधित जानकारी लेकर आने वाली समस्या व उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई ।
इसके बाद यह बैठक नियमित प्रति दिवस क्रमश संकुल नारी ,मरौद,चरमुड़िया,कुरुद, सिर्री दरबा की बैठक आयोजित हुई है ।
जिसमे विशेष जोर देकर हितग्राहियों को केंद्र तक लाकर रुचिकर ढंग से पढ़ना ,समय संयोजन , केंद्र के लिए स्थान चयन और स्वयमसेवी शिक्षकों की सेवा कितना महत्वपूर्ण है इन सब पर चर्चा-परिचर्चा हुई ।साथ ही निवेदन किया गया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।जिसके लिए ग्राम के सरपंच ,पंच ,वरिष्ठ व्यक्तियों, व गांव के हरेक ग्रामवासियों से आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की गई है।
यह कार्यक्रम भारत सरकार की महत्वपूर्ण व महत्वकांक्षी कार्यक्रम है।जो सम्पूर्ण भारत देश में चलेगा ,जिसमे 15 वर्ष से अधिक आयु वाले निरक्षरों को साक्षर करने की योजना है।यह कार्यक्रम पांच वर्ष तक चलेगा ।
जिसकी शुरुआती तैयारी विकासखण्ड कुरुद में लगभग पूर्ण हो गई ,इसी के तारतम्य में चिन्हाकित सभही ग्राम पंचायतों में अभियान की तैयारी ,प्रचार प्रसार व जागरूकता कार्यक्रमों नियमित जायजा ,समीक्षा खण्ड शिक्षा अधिकारी कुरुद के द्वारा ली जा रही है। बैठक आयोजित कर विभिन्न बिन्दुओ में चर्चा के लिए मास्टर ट्रेनर आर डी साहू व्याख्याता शास बा उमावि कुरुद शेषनारायण चंद्राकर व्याख्याता मरौद,प्रतिमा पिलै व्याख्याता दहदहा,संगीता मोहबे व्याख्याता भाठागांव ,परेश्वरी साहू शिक्षिका कोड़ापार और सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रतिमा ध्रुव उपस्थित रहे है।साथ ही चिन्हांकित संकुलों के समन्वयक जे के साहू, दिनेश कुमार साहू,योगेंद चंद्राकर,प्रकाश सेन,भुनेश्वर साहू,रामनिहोरा साहू उपस्थित रहे है।