अयोध्या मे श्रीराम मंदिर निर्माण हेतू सहायतार्थ समर्पण राशि अभियान*

मुकेश कश्यप@कुरूद :-नगर मे अराध्य देव भगवान श्रीराम जी के देव भूमि अयोध्या मे मंदिर निर्माण के लिए लोगो से सहायतार्थ लेने हेतू कुरूद नगर के प्रत्येक वार्डो मे श्रीराम सेवकों के द्वारा 31 जनवरी को राम जन्मभूमि निर्माण के लिए घर-घर सहयोग लिया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक अजय चन्द्राकर ने 121000₹ समर्पण ₹ देकर स्वयं गणमान्य नागरिकों को सहयोग के लिए प्रेरक बने।कुरूद नगर मे विधायक सहित न.प. के पूर्व अध्यक्षों, पूर्व पार्षदों एवं व्यापारी संघ के बंधुओ सहित नगर के सभी 15 वार्डो मे 11 लाख ₹ से भी अधिक ₹ समर्पण दिवस मे प्रभू श्रीराम जी के मंदिर निर्माण मे सहयोगी बने ।
इस दौरान श्रीराम सेवक के रूप मे नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर , रविकांत चन्द्राकर , सह प्रभारी सुभाष अग्रवाल , पूर्व उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल सहित भाजपा एवं आरएसएसके कार्यकर्तागण, नगर के प्रत्येक वार्डो से समर्पन अभियान मे सम्मिलित हुए।इस अवसर पर धन संग्रह प्रभारी व नेता प्रतिपक्ष भानू चन्द्राकर ने सभी नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया है।