रामदूतों के भव्य शोभायात्रा से राममय हुआ गांवों का माहौल

रामदूतों के भव्य शोभायात्रा से राममय हुआ गांवों का माहौल

खबर गंगा राजिम 26 जनवरी 2021

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। श्रीराम मंदिर को लेकर राम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान की शुरुआत 15 जनवरी से प्रारंभ हुई थी। श्री राम मंदिर तीर्थ न्यास धन संग्रह अभियान आज फिंगेश्वर खंड के कोपरा मंडल अंतर्गत कोपरा, तर्रा,सुरसाबान्धा,जेन्जरा,कुरुसकेरा, कापसीडीह,मुड़तराई,भेंडरी,पंडरीतराई,रवेली,लोहरसी,सहसपुर,कसेरुडीह,धुरसा,तरीघाट इत्यादि गांवों में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व में डीजे की धुन पर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हुए संपन्न हुई। इस दौरान राम भक्तों में धन देने का उत्साह देखते ही बन रहा है।आरएसएस के सह खंड व्यवस्था प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने उद्बोधन में कहा कि श्री राम हमारे राष्ट्र के गौरव हैं उन्होंने जीवन मूल्यों की स्थापना के लिए स्वयं के जीवन चरित्र का आदर्श प्रस्तुत किया हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है कि हमारे सामने ही श्री राम मंदिर बनने जा रहा है प्रत्येक व्यक्ति का इस कार्य में तन मन धन से योगदान हो और हम सब हनुमान जी की तरह राम काज को पूर्ण करने के लिए जुट जाएं। रामकाज के लिए समय और धन देते समय अपनी सामर्थ्य से अधिक देने की भावना का होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए सभी से आग्रह किया राम मंदिर निर्माण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर जनपद सदस्य दीपक साहू ने कहा कि मंदिर तो अनेक हैं लेकिन अयोध्या में जन्म भूमि पर बनने जा रहा मंदिर विशेष आस्था का केंद्र है।कमलेश यादव ने दान की महिमा पर विचार प्रकट किए और कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश प्राचीन काल से ही दान करने की परंपरा को आगे बढाने वाला रहा है। इस अवसर पर विभिन्न पड़ावों में साहू समाज के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,चंद्रशेखर हरित,तुषार कदम,कमलेश साहू ने भी रैलियों को संबोधित किया। इस अवसर पर राहुल शर्मा,तेजराम साहू,डिगेश्वर वर्मा,मोहन साहू,छन्नू साहू,डॉ डी के डड़सेना,कोमल साहू,रिकेश साहू,बिरेन्द्र साहू,अजय यादव,देव साहू,ओमन ध्रुव,भीखम साहू,पोखराम साहू,लिकेश्वर साहू,दीपक साहू,कमलेश साहू,दशरथ यादव,हिमालय सोनी,कमलेश यादव,कुणाल,योगेश तारक,मनीष साहू संजय साहू,सोनू,हुलासराम साहू,धनेश विश्वकर्मा,हुलास वर्मा,पिंटू वर्मा,सागर साहू,बिरेन्द्र निषाद,आदि उपस्थित रहे।।