राजू शर्मा/जांजगीर. नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में गौठान का भूमि पूजन संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व महासचिव सुश्री शशिकाता राठौर नगर पालिका की अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल पार्षद श्रीमती सीमा राजू शर्मा भगवंती यादव दुलौरिन रफीक सिद्धकी आशना जी शेष राज टंडन मनोज अग्रवाल एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद विवेक सिंह सिसोदिया युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रिंस शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेश सिंह एवं इंजीनियर भगवती कंवर एवं भोलू यादव एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे.
इस अवसर पर पार्षद अमर सिंह गौड़ ने कहा कि गौ माता का गोबर से हम अपना कार्य करते थे किंतु उस परंपरा को आप भूल गए भूपेश सरकार ने गौठान निर्माण पर गौ माता को सुरक्षित करने का एवं गोबर खरीदने का जो प्रयास किया है वह तारीफ काबिल है.

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास में कहा कि गौ हमारी माता है इसकी देखभाल करना प्रदेश सरकार के मुखिया ने गौठान का निर्माण करने का निर्णय लिया जिससे आवारा पशुओं की गिनती में हमारी गौ माता ना आए इस गौठान को अच्छा रखना एवं बनाना हम सभी का फर्ज बनता है आज भूमि पूजन के शुभ बेला पर मैं सभी का अभिनंदन स्वागत करता हूं इस अवसर पर सुश्री राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों की सरकार है गरीबों की हित की बात हमारी सरकार करती है गौठान के माध्यम से हमारी गौ माता सुरक्षित रहेगी और सरकार ने गोबर खरीद कर जैविक खाद के माध्यम से किसान भाई खेती कर पाए कांग्रेसी सरकार ने जो वादा किए थे लगातार उन वादों को पूरा कर रही है.

इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 की पार्षद दुलौरिन चौरसिया पार्षद भगवंती यादव युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेश सी ह मैं अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं एल्डरमैन रफीक सिद्धकी ने एवं आभार प्रदर्शन वार्ड नंबर सात के पार्षद विष्णु यादव ने किया.
वार्ड नंबर 1 के पार्षद प्रीतम कश्यप द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया.
