जेंडर ग्राम फुलझर में बिहान अन्तर्गत स्वास्थ कैंप का किया गया आयोजन
बिहान की दीदियों ने कुपोषण दूर करने उठाया बीड़ा

परमेश्वर कुमार साहू ,19 जनवरी 2021
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सुरभि संकुल संगठन सांकरा अन्तर्गत जेंडर ग्राम फूलझर में स्वास्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुपोषित बच्चों की संख्या 47 में से 5 पाया गया।वहीं गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ परीक्षण किया गया ।जिसमें 11 गर्भवती महिलाओ में 1 कुपोषित पाया गया।वहीं जो कुपोषित बच्चे पाए गए थे उसे वी ओ के माध्यम से गोद लेकर पौष्टिक आहार वितरण किया गया और कैंप में सम्मिलित बिहान की दीदियों द्वारा कुपोषण दूर करने हर संभव प्रयास करने पर चर्चा किया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष भारती यादव ,मितानिन कार्यकर्ता , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जीएमटी कविता यादव का विशेष योगदान रहा।
