मुकेश कश्यप@धमतरी:-केंद्र सरकार द्वारा पारित दमनकारी, जनविरोधी/ किसान विरोधी कृषि बिल के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में दिल्ली के सीमा पर देशभर के किसानों के द्वारा तीनों दमनकारी जनविरोधी कृषि बिल्कुल वापसी एवं समर्थन मूल्य गारंटी का वैधानिक अधिकार देने की मांग को लेकर विगत 54 दिनों से आंदोलनरत हैं जिन के आह्वान पर पूरे देश में 18 जनवरी 2021 को महिला किसान दिवस के रुप में मनाया जा रहा इसी क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा धमतरी के तत्वधान में भी 22 सितंबर से चल रहे खेती बचाओ आंदोलन के तहत दिल्ली किसान आंदोलन के आह्वान पर गांधी मैदान कचहरी चौक धमतरी में भी महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया है कार्यक्रम की शुरुआत किसान आंदोलन में शहीद हुए।

किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए किया इस अवसर पर सर्वप्रथम संयुक्त किसान मोर्चा के सलाहकार अधिवक्ता शत्रुहन साहू मंच का संचालन करते हुए भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तथा इस अवसर पर श्री साहू ने भाजपा की सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए तीनों कृषि कानून को जन विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार को अडानी और अंबानी के इशारे पर काम करना बताया महिला किसान ममता तिवारी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें किसान विरोधी होने का आरोप लगाया महिला किसान ईश्वरी ध्रुव ने कहा कि तीनों कृषि बिल जन विरोधी कानून है जिसे वापस लेना ही एकमात्र उपाय है हम किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं और सरकार से मांग करते हैं वह इस कानून वापस लेे इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के टिकेश्वर साहू भुनेश्वर साहू मनोज भतपहरी यदुनंदन साहू रसूल खान अशफाक अली हाशमी सतवंत महिलाग निशांत भट्ट ललित नगारची मनोज नगारचि युगल किशोर ने किसान दिवस के अवसर पर तीनों काले कानून की वापसी की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोगों को झूठे और भगोड़ा करार देते हुए कृषि बिल पर चर्चा के लिए चुनौती दी इस अवसर पर महिला किसान ममता तिवारी, ईश्वरी ध्रुव , बुधनतीन बाई तिजिया साहू, रुखसाना शिवबती भगवती ध्रुव श्यामा बाई पटकन बुधिया ग्रुप जमुना सरस्वती अनीता संगीता सुनीता सुनीता डेरहीन रामशिला ललिता बाई एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
