सिहाद की टीम ने जीता खिताब,क्रिकेट स्पर्धा के समापन अवसर पर पहुंचे जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू…

मुकेश कश्यप@कुरूद:- चिरपोटी में आयोजित बजरंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सिहाद की टीम ने जीत लिया है। फाइनल मैच में इन्होंने चिरपोटी की टीम को पराजित किया।

स्पर्धा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद साहू जिला पंचायत सभापति धमतरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद एवं युवा कांग्रेस कुरुद विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, कुरूद जनपद सदस्य गजेंद्र साहू, पूर्व जनपद सदस्य दयाराम साहू, बगदेही सरपंच रामचंद्र साहू, सरपंच रानी चूनेश्वरी, नमुलाल उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरूस्कार प्रदान किया गया।

समापन अवसर पर खिलाड़ियों और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू ने कहा कि हार और जीत जीवन के दो पहलू है, हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। साथ ही संगठन, एकता, जिम्मेदारी एवं कुशल नेतृत्व से अपनी मंजिल पर पहुंच सकते हैं।

पूर्व जनपद सदस्य दयाराम साहू ने कहा कि कोई भी आयोजन छोटा या बड़ा नहीं होता। निश्चित रूप से ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। इस अवसर पर राहुल चौरे, पुनारद साहू, उत्तम साहू, टीका राम साहू ,केदार साहू, रिखी राम, राम बगस विश्वकर्मा, हीराराम निषाद, मोतीराम, हरीश साहू, हेम कुमार ध्रुव, लतखोर ध्रुव, डोमन लाल, नारायण, रवि यादव, फीनेश साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।