भानुप्रतापपुर थानांतर्गत, पांच जुआरी खेत में जुआ खेलते पकड़ाए गये…

आशीष परिहार/कांकेर। भानुप्रतापपुर थानांतर्गत शाम साढ़े पांच बजें पुलिस द्वारा जुआ का खेल खेलने वाले पांच जुआरी नईम कुरैशी पिता लतीफ कुरैशी, शेख महमूद कुरैशी पिता अब्दूल रहीम, शेख नजीर पिता शेख अब्दुल्ला, ईस्माइल खान पिता अहमद खान व याकुब खान पिता मो. इब्राहिम को धर दबोचा गया।

भानुप्रतापपुर पुलिस जुआरियों पर नकेल कसने के लिए आए दिन रेड कार्यवाही कर रही है,और उन्हें सफलता भी मिल रही है। पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किए जाने के बाद भी जुआरियों के हौसले बुलंद है।और वे दिन–दहाड़े जुआ का खेल खेलने से बाज नहीं आते। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेत में जुआ खेलने कि सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही कि और नारायणपुर में बैसाखू कोरेटी के खेत में रूपएं पैसे का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहें आरोपियों को पकड़ा। पहले तो जुआरी पुलिस को आता देख भागने की कोशिश कर रहें थे।लेकिन पुलिस ने उन्हें सभी तरफ से घेर रखा था। आरोपी जुआरियों के कब्जें से 2150 रूपएं को जप्त किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।