मोहराडीह तीन दिवसीय मानस महायज्ञ व रामकथा काआयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट ,यामिनी चन्द्राकार ,17 जनवरी 2021
छुरा विकासखण्ड से लगे ग्राम पंचायत टेगनाबासा मोहराडीह में ग्राम वासियो के सहयोग से ब्रम्हाड नायक श्री सिताराम, हनुमान जी एवं सतगुरु देव की आशीर्वाद से हनुमान शक्ति सिद्धाश्रम मोहराडीह (टेंगनाबासा) छुरा में तीन दिवसीय मानस महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया गया है।
१६ जनवरी को जलयात्रा, १७ को हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, १८ को भजन कीर्तन, राम कथा तथा १९ जनवरी को सामुदायिक भवन निर्माण का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता डाँ रूप सिंह साहू, अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी करेंगे। वही विशेष अतिथि बतौर क्षेत्रिय जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह,मो ठाकुर, व ग्राम पंचायत टेंगनाबासा के सरपंच राजकुमारी ध्रुव प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुऐ हनुमान शक्ति सिद्धाश्रम ,मोहराडीह के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओ उपस्थिति की अपील करते हुऐ संत अखिलेश्वरी शरण जी महाराज ने दी है।
