चर्रा मड़ई में अतिथि के रूप में पधारे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना…

मुकेश कश्यप@कुरुद:– स्थानीय ग्राम चर्रा में आयोजित मड़ई मेले के अवसर पर अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना पधारे।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर ,कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा , ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री कृष्ण कुमार साहू , आशीष बंगानी, लेखराम साहू, भानुप्रताप बैस ,सरपंच दुर्जन धुव्र,अर्जुन साहू,उमेश साहू ,उत्त्तम साहू ,मुकेश कश्यप सहित ग्राम पंचगण थे।
ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए लोहाना जी ने कहा कि मड़ई ग्रामीण आस्था एवं प्रेम का प्रतीक होता है,यह सबको एक सूत्र में जोड़ने और समरसता का सन्देश देता है।

तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि मड़ई-मेला ही वह अवसर होता है जिसमे ग्रामीण जनो में भाईचारे एवं प्रेम भावना निर्मित करते हुए आपसी सहयोग और स्नेह भाव को एक मंच पर निर्मित करता है,लोगो को जोड़ने और कृषि कार्य की खुशहाली को प्रदर्शित करता है।
नीलम चन्द्राकर ने कहा कि साल भर किसान जो मेहनत करते है उसकी खुशहाली को मड़ई मेले द्वारा प्रकट किया जाता है। आशीष शर्मा ने कहा कि ग्रामीण जन सरल एवं सादगी परक जींवन जीते है,मड़ई के अवसर पर ही इसी समरसता को मिलन के रूप में मनाने के लिये मड़ई पर्व का आयोजन किया जाता है।यह सदियों से चली आ रही एक परंपरा है जिसका निर्वहन ग्रामीण जनो द्वारा किया जाता है।आपसी प्रेम एवं सद्भाव को एक मंच पर पर प्रेमभाव के साथ लाने लिए मड़ई को जाना जाता है।
इस दौरान अतिथिओं ने मड़ई-मेले का भ्रमण करते हुए ग्रामीणजनों को खुशहाली के प्रतीक इस पर्व की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।