कमार विकास अभिकरण के सदस्य ने की कमार बाहुल्य क्षेत्र का दौरा
गरियाबंद यामिनी चन्द्राकार 16 जनवरी 2021
कमार विकास अभिकरण के सदस्य युवा नेता पीलेश्वर सोरी ने आज मैनपुर ब्लॉक के कमार बाहुल्य ग्राम कुल्हाड़ीघाट,भाटाडिगी,कठ्वा, गौरमूड, बेसराझर का दौरा कर समाज के लोगों सें मुलाकात कर शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिये चलाए जा रहे अनेक विकास कार्यों योजनाओं कीं जानकारी देते हुए अधिक सें अधिक लाभ उठाने कीं अपील कीं और लोगों कीं समस्याओ से रूबरू होकर उचित समाधान हेतू शासन स्तर पर बात रखने का वादा किया.वहीं कमार समाज के लोगों ने सिंचाई के साधन हेतू बोर खनन, पेयजल हेतू बोरिंग सह सौर ऊर्जा पैनल लगाने, शिक्षित बेरोजगार युवकों क़ो शासकीय रोजगार उपलब्ध कराने कीं मांग लोगों ने रखी जिस पर श्री सोरी ने समस्याओ और मांगों क़ो निराकरण हेतू अधिकारियो के समक्ष उनकी मांगों को रखने क़ा आश्वसन दिया और समाजजनों सें अपने बच्चों क़ो शिक्षा सें जोड़ कर पढ़ाई लिखाई कराने के साथ शराब सेवन सें दूर रहने कीं अपील की सोरी ने लोगो को बताया कि सरकार द्वारा विशेष जनजाति के लिए कमार विकास अभिकरण के तहत कमारो के उत्थान के लिए बहुत सारे योजना चला रही है जिसका लाभ हम सबको लेना चाहिए हमारा समाज आज भी बहुत पिछड़ा हुआ है जिसका मुख्य कारण अशिक्षा और शराब है हमे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजना चाहिए ताकि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज में जागरूकता लाने में अपनी भूमिका निभा सके।
