बगदेही में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, थुहा ने मारी बाजी…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-सहारा इंडिया क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ जिसमें समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कुरूद जनपद अध्यक्ष शारदा देवी साहू , विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू धमतरी , कुरूद जनपद सदस्य गजेंद्र साहू पुर्व जनपद सदस्य दयाराम साहु , सरपंच रामचंद्र साहू के करकमलों से विजेता उपविजेता के साथ व्यक्तिगत पुरूस्कार प्रदान किये गये।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला थुहा और भठेली के मध्य खेला जिसे जीतकर थुहा ने विजेता होने का गौरव हासिल किया उपविजेता भठेली तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम सिहाद रही जिन्हें अतिथियों ने पुरूष्कृत किया। समापन अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा लोकनाथ साहु ने खिलाड़ियों और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि खेल सबसे पहले अनुशासन सिखाता है जिससे अच्छे नागरिक का निर्माण होता है और अच्छा नागरिक देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भुमिका का निर्वहन करता है इसलिेए सभी के जीवन मे अनुशासन का बड़ा महत्त्व है ।जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहु ने कहा कि हार और जीत जीवन के दो पहलू होते है और हार जीत लगा रहता है।पुर्व जनपद सदस्य दया राम साहू ने अपने उद्बोधन मे कहा कि कोई भी आयोजन छोटा या बड़ा नही होता निश्चित रूप से ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए.स्टेडियम 2 साल से ढप पड़ा है जिसे जल्दी बनाने की मांग रखी

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष चिंतामणि साहू, थानेश्वर साहू चंद्रभान ,प्रवीण ठाकुर, योगेश कुमार, डेमन साहू, गुलशन निर्मलकर सहित लोमन कुमार ,लीलागर निषाद, जगेंद्र साहू,लोमस यादव ,शुभम गिरी गोस्वामी, नंदू साहू ,खेमराज, जगन्नाथ ,रोशन ,तरुण कुमार, धन्नू साहू, श्याम साहू सहित ग्रामीण मौजूद रहे।