मुकेश कश्यप @धमतरी:-छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए आज चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 40 खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत करके चयन के लिए पसीना बहाया।
स्टार क्रिकेट एकेडमी एवं विभिन्न खेल प्रशिक्षकों के सहयोग से चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमे 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन 30 खिलाड़ियों में से 15 सदस्यों के दो टीम बनाई जाएगी। इनके बीच रविवार को सुबह 9 बजे रुद्री मैदान में 20-20 ओवर का एक मैच कराया जाएगा। जिसमे से उत्कृष्ट 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।।

कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्यातिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद लोहना उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हमारे जिले मै खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन देने और आगे बढ़ाने की। धमतरी में जब से खेल कांग्रेस का गठन हुआ है तब से लगातार खिलाड़ियों के लिए आयोजन हो रहा है साथ ही खिलाड़ियों कि समस्याओं को भी पुख्ता से रखा जा रहा है।
साथ ही जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरुण राय एवं चयनकर्ता प्रदीप सिन्हा, मो. सद्दाम रज़ा, जेपी देव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, आकाश जैन, युवा नेता तनवीर कुरैशी, अम्बर चंद्राकर, संकेत गुप्ता, संदीप ध्रुव, गीत राम सिन्हा, डिकेश देवांगन, विक्की देवांगन एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
