सूर्य प्रकाश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 4 राज्यों की टीम मैच में होंगे सम्मिलित, 12 वर्षों से हो रहा है लगातार आयोजन, क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को मिलता है मौका….

नरेंद्र मिश्रा /बलरामपुर ग्राम पंचायत सनावल में सूर्य प्रकाश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का क्षेत्रीय एवं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति के सभापति राजेश यादव सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव,भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, गोठान समिति के सभापति रामचरित्र सोनवानी की उपस्थिति में हुवा। शुभारंभ मैच ग्राम पंचायत सनावल एवं इंद्रावतीपुर की टीम के बीच खेला गया।


इस अवसर पर राजेश यादव ने क्रिकेट टूर्नामेंट में ₹21000 सहयोग राशि देने की घोषणा की एवं कहा कि खेल को खेल भावना से खेलनी चाहिए। हार जीत कोई मायने नहीं रखता है निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। श्री यादव ने आयोजन की जमकर सराहना की। सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यहां विगत कई वर्षों से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है जिसमें मुझे सम्मिलित होने का सौभाग्य मिलता रहा है। जिस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं के द्वारा अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया जाता है मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि आने वाले समय में अच्छे खिलाड़ी यहां से जरूर निकलेंगे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के बलवंत सिंह ने बताया कि विगत 12 वर्षों से यहां सूर्य प्रकाश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हम लोगों के द्वारा कराया जाता रहा है जिसमें क्षेत्रीय प्रतिभाओं को पूरा मौका दिया जाता है।

श्री सिंह ने कहा कि आयोजन के दौरान क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर होता है जिस कारण प्रत्येक वर्ष हम लोगों के द्वारा यह आयोजन कराया जाता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पिंटू रहमान ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्रीय टीमों को इंट्री तो दी ही गई है वही उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं झारखंड की भी टीमें यहां अपना जौहर दिखाएंगे। मैच में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है वही मैच का फाइनल 24 जनवरी को खेला जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में रोहित गुप्ता, कन्हैया सोनी, अजय गुप्ता, जितेंद्र मनहर हरेंद्र श्रीवास ,राजनाथ जेम खान श्रवण गुप्ता, दीपक पटेल सक्रिय रहे। वही मैच के दौरान शानदार कमेंट्री संदीप सोनी के द्वारा किया गया।