श्री राम मंदिर निमार्ण निधि समर्पण अभियान के तहत पखांजूर प्रखंड में कार्यालय का शुभारंभ किया गया…

पखांजूर–बिप्लब् कुण्डू, आज दिन बुधवार को श्री राम मंदिर निमार्ण निधि समर्पण अभियान के तहत पखांजूर प्रखंड में कार्यालय का शुभारंभ किया गया।। कार्यालय का शुभारंभ श्री रामकृष्ण मंदिर के स्वामी निलय सरकार जी के द्वारा किया गया है इस अवसर पर परलकोट क्षेत्र में राम मंदिर निमार्ण के लिए राशि संग्रहण के कार्य का संचालन किया जाएगा।

परिषद के कार्यकता रोशन बढ़ई ने बताया की गांव गांव में राशि संग्रहण के लिए रशीदों का वितरण किया जाऐगा जिसमें 10 रूपए से 20 हजार रुपए तक का दान दिया जा सकेगा। इस अवसर पर चित्तरंजन मंडल, बिधान पाल ,रोशन बड़ाई ,असित व्यापारी, विक्रम बाला, मानस बिस्वास, प्रदीप पाढ़ाई,अचिंत राय ,किशोर हालदार, मिथुन गईन,शंकर सरकार, खोकन पटनायक,बालकृष्ण तोमर, आदि उपास्थित थे।