मुकेश कश्यप@कुरुद:-कबीर तीर्थधाम मंदरौद में हो रहे कबीर मेले में अतिथि के रूप में पधारे केबिनेट व जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं राज्य अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान का नगर के बाईपास रोड में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व मे फूलमाला एवं फटाखे फोड़कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस दौरान लखमा जी ने आशीष शर्मा को नए नेतृत्व के लिये शुभाशीष देते हुये उनके इस अभिवादन के लिये आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश्वर साहू, प्रमोद साहू, वरिष्ठ नेता धनश्याम चन्दाकार, ब्लॉक महामंत्री कृष्ण कुमार साहू ,महिला नगर अध्यक्ष बिसाखा साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर,सभापति पार्षद मनीष साहू, रोशन जांगडे,चुम्मन दीवान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद देवव्रत साहू, जनपद सदस्य जनपद सदस्य सन्तोष साहू,रविन्द्र साहू,योगेश चन्द्राकर, संतोष प्रजापति,पप्पू राजपूत, तुकेश साहू, उत्तम साहू, ,रमेश सिन्हा,गोकुल साहू, उमाशंकर साहू ,प्रकाश साहू, बसंत साहू , ऐश्वर्य साहू, लव चन्द्राकर सहित अनेक कांग्रेसीगण उपस्थित थे।

