मुकेश कश्यप@कुरुद:- ग्राम गुदगुदा में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में नयापारा की टीम विजयी रही।समापन समारोह के मुख्य अतिथि तारिणी नीलम चंद्राकर सभापति जिला पंचायत धमतरी थे।अध्यक्षता सुमन सन्तोष साहू सभापति जिला पंचायत धमतरी ने की ,विशिष्ट अतिथि नीलम चन्द्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धमतरी ,जानसिंग यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद ,संतोष साहू महामन्त्री ब्लॉक काँग्रेस कमेंटी, थानेश्वर तारक अधिवक्ता प्रदेश प्रवक्ता इंटक छग , घनश्याम साहू सरपंच ग्राम पंचायत गुदगुदा थे।
अतिथिओं के करकमलों से विजयी टीम नवापारा राजिम को सम्मान किया गया ।तारिणी चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्रिकेट बहुत ही लोकप्रिय खेल है और हमारे देश के क्रिकेटर विश्व मे लोकप्रिय हुये है ,आप भी उसी भावना के साथ खेले तो क्रिकेट में भी आप अपना स्कोप बना सकते है। यदि आज गुदगुदा की टीम उपविजेता रही है तो कल आप विनर टीम बन सकते है।
सुमन साहू ने कहा कि युवा में वो ऊर्जा है जिस काम को करने की सोच ले तो पूरा करता निश्चित ही यह प्रेरणा स्वामी विवेकानद जी की देन है।

नीलम चन्द्राकर ने अपने सारगर्भिक उद्बोधन में समस्त ग्रामवासी व आयोजक समिति को स्वामी विवेकानद जयंती की बधाई देते हुए संगठन पर बल देते हुये कहा कि यदि संगठन के साथ काम करे तो हर क्षेत्र में सफलता मिलती है वैसे ही क्रिकेट व कबड्डी हमे संगठन व एकता को दर्शाता है।
जनपद उपाध्यक्ष यादव जी ने युवा दिवस की बधाई दी साथ ही युवाओ को विवेकानंद जी के विचारों को ग्रहण करने की बात कही ।उन्होंने विवेकानद जी के विचारों से अवगत कराया की कोई भी काम में जब तक मुकाम में नही पहुच जाते तब तक आराम न करे ,और हर युवा में वो जज्बा है।
संतोष साहू ने पुराने कहावत को दोहराते हुवे कहा कि पहले कहा जाता था पढ़ोगे लिखोगें तो बनोगे नवाब ।अब यह कहा जा सकता कि खेलो कूदोगे तो बनोगे नवाब।प्रदेश प्रवक्ता तारक जी चंद पंक्ति में कहा कि असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो ,क्या कमी रह गयी है देखो और सुधार करो।मंच संचालन घनस्याम साहू जी ने किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में आयोजक समिति के पदाधिकारी ,सदस्यगण सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
