मुकेश कश्यप@करमदा:– महिला कमांडो की टीम ने ग्राम करमदा में राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी केके वर्मा एवं जनपद सदस्य व जिला अध्यक्ष राहुल गांधी विचार मंच ललीता यदु का एतिहासिक सम्मान किया। साथ ही संगठन की मजबूत बनाने, जनहित के कार्यो से जुड़ने और कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के संबध में चर्चा की गई। इस अवसर पर यदु जी औऱ वर्मा जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली कई योजनाओं के संबध में जानकारी दी गई, इस अवसर पर महिला कमांडो की महिलाएं उपस्थित थी।

