तीन सटोरियों से 5 हजार 9 सौ 15 रुपये सहित सट्टा पट्टी जप्त एसपी की स्पेशल टीम की कार्यवाही

तीन सटोरियों से 5 हजार 9 सौ 15 रुपये सहित सट्टा पट्टी जप्त

एसपी की स्पेशल टीम की कार्यवाही

दिशांत ठक्कर ,गरियाबंद ,10 जनवरी 2021

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज तीन आरोपियों से सट्टा पट्टी सहित 5915 रुपये जप्त किये गए हैं। जानकारी के अनुसार ये तीनों व्यक्ति नगर के अलग अलग स्थानों में सट्टा पट्टी लिख रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद की स्पेशल टीम द्वारा इन पर जुआ एक्ट की धारा 4 ( क ) के तहत कार्यवाही की गई।
इनमें अजीम भाई पिता आजम उम्र 43 वार्ड नं 14 मानस चौक से 3380 रु व सट्टा पट्टी जप्त की गई है। वही नगर के डाक बंगला वार्ड से यशवंत यादव पिता राजूराम उम्र 35 वर्ष से 1030 रु व सट्टा पट्टी जप्त कर कार्यवाही की गई है। डाक बंगला वार्ड से ही पुनीत राम यादव पिता घनश्याम उम्र 27 वर्ष से 1505 रु व सट्टा पट्टी जप्त की गई है। जानकारी के अनुसार इनमें से दो आरोपियों पर धारा 151 के तहत भी कार्यवाही की गई है।