घटिया निर्माण सामग्री से निर्मित पिपरछेड़ी और चिंगरमाल के बीच टूटा हुआ पुल दे रहा है राहगीरों को मौत का आमंत्रण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी है इसका कारण

घटिया निर्माण सामग्री से निर्मित पिपरछेड़ी और चिंगरमाल के बीच टूटा हुआ पुल दे रहा है राहगीरों को मौत का आमंत्रण

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी है इसका कारण

परमेश्वर कुमार साहू ,संभाग ब्यूरो,जनवरी2021

वनांचल जिला गरियाबंद में अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से शासन के महत्वपूर्ण निर्माण व विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहा है ।विभाग के अधिकारी व ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का उपयोग कर शासन के राशि को बंदरबाट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है ।जिसके कारण शासन को लाखो करोड़ों का चूना लग रहा है।विभाग व ठेकेदार की मनमानी आम नागरिकों के लिए परेशानियों का सबब बनते जा रहा है।

पूरा मामला है जिले के आदिवासी ब्लाक छुरा के सुदूर वनांचल क्षेत्र का।जन्हा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों और ठेकेदार की एक बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा पिपरछेड़ी और चिंगारमाल के बीच नाले पर बना पुल निर्माण के 2 वर्ष में टूट गया। टूटे हुए पुल में लगभग 6 फिट गढढा हो गया है ।जो राहगीरों को मौत का आमंत्रण दे रहा है ।जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकता है विभाग ने ठेकेदार से मिलकर कमिशन के चलते ऐसी पुल बनवाया है जो निर्माण के बाद ठीक से दो साल भी नहीं चल पाया।निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य में सारे नियमो को ताक में रखकर घटिया मटेरियल का उपयोग कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का जिम्मेदार मजाक उड़ाने में लगे है ।निर्माण कार्य में स्टिमेंट को दरकिनार कर नियमो की धज्जियां उड़ाकर जिम्मेदार सरकार को ठेंगा दिखा रहे है।जिसके चलते जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का बूरा हाल है।विभाग के जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे है तभी तो आज तक इस पुल की स्थिति को झांकने तक नहीं गया।

आपको बता दे की वर्ष 2017-18 मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चिंगरमाल से पीपरछेड़ी तक 9 किलोमीटर लंबा सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा 156.30 लाख रुपए की स्वीकृति हुआ था।जिसके लिए में.पवार कुरूद को टेंडर दिया गया था।लेकिन इस निर्माण कार्य में ठेकेदार और विभाग द्वारा जमकर बंदरबाट किया गया।नतीजन क्षेत्र की जनता को घटिया और सस्ती व मौत को आमंत्रण देने वाला सड़क मिला।ग्रामीणों ने बताया कि पिपरछेड़ी और चिंगरमाल के बीच नाले में बना पुल 2 साल पहले ही टूट गया है बीच में कामचलाउ रिपेयरिंग किया गया था लेकिन पुल फिर से टूट गया।उन्होंने आगे बताया कि दिन में तो जैसे तैसे आना जाना कर लेते है लेकिन रात में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।