तालाब मे महिला की तैरती लाश मिलने से गाँव मे फैली सनसनी
खबर गंगा ,यामिनी चंद्राकर छुरा ,3 जनवरी 2021
विकासखण्ड छुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजय नगर निवासी मालती बाई पति सदन सिंह गोंड़ उम्र लगभग 40 वर्ष की लाश ग्राम के तालाब में तैरती हुई पाई गई ग्राम वाशी जब तालाब पहुचे तब उन्होंने देखा कि तालाब में महिला की लाश तैर रही थी जिसकी खबर देखते ही देखते पूरे ग्राम में आग की तरह फैल गई जब बात मृतका के परिजन तक पहुची तब परिवार वालो ने घटना स्थल पहुचकर देखा तो तालाब में तैर रही लाश की शिनाख्त विजय नगर निवासी मालती बाई के रूप में हुई पूरे घटना की जानकारी
मृतिका के भतीजे नारायण सिंह के द्वारा थाना छुरा में उपस्थित होकर सुचना देने पर छुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को मालती बाई की लाश तालाब में तैरते मिली। छुरा पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर कार्यवाही की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही है।
