खनिज विभाग ने 2021 के पहले दिन दिखाई सक्रियता, रेत तस्कर को दबोचा… 

कांकेर .जिला मुख्यालय कांकेर के कोदाभाट, सिंगारभाट, गढ़पिछवाड़ी, मनकेसरी क्षेत्र से सुबह 5 बजे वे रेत तस्कर रेत को निकालना शुरू कर देते है। खनिज विभाग की टीम साल के पहले दिन सुबह 7 बजे सक्रियता दिखाई और कई रेत तस्कर अधिकारीको देखकर भाग गए वहीं एक रेत तस्कर को दबोचने में खनिज विभाग को सफलता मिली है।
खनिज विभाग के निरीक्षक भरत लाल बंजारे ने बताया कि कुछ दिनों से अवैध तरीके से शहर के आसपास की नदियो से रेत तस्करी व लाल ईट निर्माण की जानकारी मिल रही थी। खनिज विभाग की टीम साल के पहले दिन सुबह सुबह निकली तो रेत तस्करों के मुखबिरों ने अधिकारियों के आने की जानकारी दे दिया, जिससे रेत तस्कर भागने लगे। खनिज टीम ने जैसे-तैसे कए ट्रैक्टर को पकड़ने में सफल हो पाएं। चालक ने बताया कि सुबह 5 बजे से कोदाभाट, सिंगारभाट, गढ़पिछवाड़ी, मनकेसरी में ट्रैक्टर व छोटा हाईवा से रेत की तस्करी शुरू हो जाती है। इसमें कई वाहन मालिक कई बार पकड़ाए जा चुके है। खनिज टीम को मिले ट्रैक्टर के चालक ने बताया कि ट्रैक्टर राकेश बिछिया का है, जिससे शहर के निर्माणाधीन जगह में रेत छोड़ने के लिए जा रहे थे। खनिज टीम ने उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर कलेक्ट्रारेट ले गए, जहां पर कार्यवाही का रिपोर्ट खनिज अधिकारी को सौपा गया एवं खनिज अधिकारी ने कार्यवाही पूरी कर रिपोर्ट कलेक्टर न्यायालय में पेश किया है।

अवैध ईट निर्माण पर हुई कार्यवाही
खनिज अधिकारी प्रमोद नायक ने बताया कि रेत में कार्यवाही किए जाने के बाद ग्राम चनार में अवैध तरीके से ईट निर्माण होने की जानकारी पर टीम को चनार भेजा, जहाँ पर अमोड़ा निवासी द्वारिका प्रसाद साहू द्वारा अवैध तरीके से लाल ईट निर्माण करवाया जा रहा था, जिसके पास से 36 हजार लाल ईट जप्त कर दुबारा अवैध तरीके से लाल ईट नही बनवाने के लिए हिदायत दिया गया है। मामले में कार्यवाही जारी है।