लाइन कटौती से किसान परेशान ,दिन में हो रहा 40से 50 बार बन्द।  

लाइन कटौती से किसान परेशान ,दिन में हो रहा 40से 50 बार बन्द।

खबर गंगा पाण्डुका,सिया राम साहू 2जनवरी2021

फिंगेश्वर में बिजली कटौती के बाद अब पाण्डुका क्षेत्र में भी विधुत विभाग द्वारा भारी कटौती किया जा रहा है,जिसके चलते किसान रबी फसल की तैयारी के साथ अपनी खेत की जोताई नही कर पा रहे है न ही खेत में ठीक से पानी भर पा रहे है।वही कुछ महीने पहले यह समस्या राजिम फिंगेश्वर में देखा गया था लेकिन यह समस्या पाण्डुका क्षेत्र में भीअब देखने को मिल रहा है ।जिसके कारण किसानो में भारी आक्रोश है देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले खरीफ फसल बोया गया था,जिसमें अगले साल की अपेक्षा इस वर्ष उत्पादन अच्छा भी नही हो पाया और अब बिजली कटौती ने किसान को भारी चिंता में डाल दिया है। किसान अब रबी फसल से उम्मीद लगाए बैठे है पर अब इसमें मायूसी ही हाथ लग रही है। फसल काटने के बाद किसान रबी फसल के बोवाई कार्य में लग गए है लेकिन बिजली कटौती के कारण ठीक से बिजली उपलब्ध न होने के कारण रबी फसल का फसल पिछड़ते जा रहा है और खेत को पर्याप्त पानी न मिलने से इस साल फसल लेना भी मुश्किल हो रहा है। वही बिजली विभाग द्वारा शाम होते ही 5 बजे से बन्द किया जा रहा है जो सुबह तक बन्द रहती है 8 बजे तक रहती है। जिसमे दिन में लगातार 15 घण्टे बन्द रहती है उसके बाद भी हर 10 15 मि में ट्यूबवेल बोर बन्द रहता है। जिसके चलते किसान परेशान है वही क्षेत्र के युवा किसान सियाराम साहू,ने बताया की मैं 4 एकड़ में धान का फसल लगाता हूँ लगभग 15 से 20 दिन बोर चालु किये हुए हो गया है परंतु अभी तक पानी खेत तक नही पहुँच पाया है ,इसके चलते कार्य पिछड़ते जा रहा है जिसके चलते बोनी का समय निकलते जा रहा है। वही किसान दयानंद साहू,भीम साहू महेश्वर साहू,चाँद साहू, बुदेश्वर साहू,,भावेश साहू, योगेश निषाद , ,दुर्गेश साहू, गोलू साहू,नीरज कुमार, से लेकर आदि सैकड़ों किसानो ने कहा की बीते 15 से 20 दिनों से अपने पंप को चालू किए है परंतु अभी तक पानी खेतों तक नहीं पहुँच पाया है।जिसके कारण रबी फसल पिछड़ते जा रहा है,अगर इसी तरह बिजली कटौती किया गया तो हमे बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा।

कल मगरलोड से फोन आया था कि एक बत्ती में ओवरलोड हो रहा था तो रात को बंद करवाया वैसे सभी जिलो में शाम 5 से रात 11 बजे तक सभी जिले में कटौती किया जाता है।
संजय दीवान कर्मचारी (बिजली विभाग पाण्डुका)