कुरूद, गोजी मैं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया मुकेश कश्यप…

@कुरुद:- ग्राम पंचायत गोजी में स्टूडेंट यूनियन कमेटी के तत्वाधान में नव वर्ष पर प्रतिभावान छात्र व सफल व्यक्तियों का मंच के माध्यम से बीरेझर चौकी के स्टॉप धनीराम नेताम उप निरीक्षक राम सिंह साहू प्रधान आरक्षक जय प्रधान आरक्षक थानेश्वर तारक अधिवक्ता प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ,रामनाथ साहू ग्रामीण अध्यक्ष, तुकारामसाहू ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष, डॉ ओंकार साहू, पंचगण संजय साहू , शांति साहू, रुकमणी साहू, विज्ञान साहू ,डेमन साहू, पूर्व पंच इंदु साहू ,माखन साहू, ओम प्रकाश ,ब्रह्मानंद साहू तेजराम साहूपूर्व ग्रामीण अध्यक्ष, उमेश कुमार साहू पूर्व उपसरपंच ताम्रध्वज साहू, द्वारका साहू ,रूप राम साहू, की आतिथ्य में कक्षा दसवीं 12वीं के सभी टॉपर वह पढ़ाई पूरा करने के बाद अपने मुकाम में पहुंच चुके उन हस्तियों को मंच के माध्यम से प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मान किया गया।

 

सम्मान समारोह पश्चात डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने अपनी कला का जौहर दिखाए ग्रामवासी उपरोक्त कार्यक्रम का देर रात तक आनंद लिए ।बिरेझर चौकी से आए पुलिस विभाग ने कार्यक्रम को सराहा ।उप निरीक्षक नेताम जी का कहना था गोजी का आयोजन बहुत सफल आयोजन लगा स्टूडेंट यूनियन कमेटी को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने अपने गांव के प्रतिभा को सम्मान करते हैं यदि बच्चों का सम्मान करें तो आगे चलकर कोई न कोई मुकाम को पहुंचता है हर व्यक्ति केवल सम्मान का भूखा होता है। आप लोगों ने सम्मान देकर विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाया है यहां के छोटे-छोटे बच्चों में बहुत ही अच्छा गुण भरा हुआ है हमारी शुभकामना है ग्राम पंचायत गोजी का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में हो उक्त कार्यक्रम में सरपंच तारक जी का कहना था या कार्यक्रम निरंतर 25 वर्षों से चला रहे हैं जब हमने कार्यक्रम शुरू किया था केवल 10 ही युवा साथी थे लेकिन आज स्टूडेंट यूनियन कमेटी में 100 की संख्या हो चुकी है हमारा उद्देश्य प्रतिभाओं का सम्मान करना मोटिवेशन कार्यक्रम करना, खेलकूद गतिविधि को आगे बढ़ाना, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करना, धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना, गांव की साफ सफाई में ध्यान देना जिनके कारण समिति में जुड़े समस्त सदस्यगण आज कोई न कोई मुकाम में है यह एक यूनिटी का परिणाम है।

स्टूडेंट यूनियन में जुड़े हुए हमारे समस्त युवा साथी कोई न कोई पोस्ट मैं कार्यरत है जिसमें अधिकतर पुलिस विभाग, आर्मी ,शिक्षक, सचिव, गनमैन ,स्वास्थ्य विभाग, बैंक के कर्मचारी या व्यवसायी यह जो आज सफलता हम सबको मिल रही है इनका श्रेय जाता है समस्त ग्राम वासियों के आशीर्वाद का परिणाम है मेरा सोच है आने वाला 10 वर्षों में प्रत्येक घर शासकीय कर्मचारी हो या व्यवसायी हो अर्थात आय का कोई ना कोई जरिया हो इस उद्देश्य के साथ काम कर रहे हैं। वैसे भी ग्राम पंचायत गोजी का नाम पूरे जिले में है एक न एक दिन पंचायत का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में पहचान होगा। उपरोक्त कार्यक्रम में स्टूडेंट यूनियन कमेटी के सदस्यगण व पदाधिकारी जिसमें जीतू, बबलू मानिकपुरी, सतीश , सागर, बल्ला ,दिनेश, कमलेश ,लालजी, नंदलाल ,भूषण साहू, जितेंद्र तारक ,संजू ,घनश्याम ,होरीलाल, गुड्डू ,मनोज ,डेमन ,हेमंत, टिकेश्वर, राजू वैष्णव ,नितिन, कमलेश साहू ,जीवन ,पोखन, ओम केश्वर, टिकेश्वर ,नागेश्वर, शैलेंद्र साहू आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन मुकेश साहू व ईश्वरी तारक पूर्व सरपंच ने किया।